रामपुर बुशहर।न्यूज़ व्यूज पोस्ट- —
विश्व हिन्दू परिषद रामपुर ने आज कनार्टक के शिमोगा में 20 फरवरी, 2022 को बजरंग दल कार्यकर्ता कि हत्या के विरोध में हत्यारो को फांसी की सजा व पी एफ आई पर प्रतिबन्ध हेतु sdm रामपुर के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति को विभाग मंत्री अनिता के नेतृत्व में ज्ञापन सौंपा। यह जानकारी विश्व हिन्दू परिषद नगर अध्यक्ष विष्णु शर्मा ने दी।
विष्णु शर्मा ने कहा कि बजरंग दल कार्यकर्ता हर्षा की हत्या से देश का सम्पूर्ण हिन्दू समाज आहत है। बजरंग दल के कार्यकर्ता की हत्या पी.ए्फ.आई. के गुंडों द्वारा केवल इस लिए कर दी क्योंकि उसने हिजाव के विरोध में सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर की थी। जिसके बाद से ही बजरंग दल के कार्यकर्ता को जान से मारने की धमकियां दी जा रही थी। जिसके परिणाम स्वरूप विशेष समुदाय के वदमाशों ने जिसमें पी.एफ.आई के कार्यकर्ता भी शामिल थे, उसे दौड़ा-दौड़ा कर धारदार हथियारों से बुरी तरह घायल कर मौत के घाट उतार दिया। यहYहH
कोई प्रथम अवसर नहीं है जब मुस्लिम समुदाय की भीड़ द्वारा राष्ट्र को प्रथम मानने वाले अपनी सनातन संस्कृति के लिए आबाज उठाने बाले कार्यकर्ता पर हमला कर उसकी निर्मम हत्या कर दी गई। इससे पूर्व भी देश के विभिन्न स्थानों में ऐसे कई राष्ट्रभक्त लोगों की हत्या मुस्लिम हिसंक भीड़ के द्वारा की गई, जिससे कि देश में डर और अराजकता का बातावरण बनाया जा रहा है।
हम हत्या के दोषियों के खिलाफ फांसी की सजा की मांग करते है, तथा इस हत्या में संलिप्त मुस्लिम संगठन पी.एफ.आई. (पापुलर फ्रंट आॅफ इंडिया) जैसे सभी आतंकी संगठनों पर भी पूर्ण प्रतिबंध की मांग करते है। जिससे भविष्य में इस प्रकार की कोई हिंसक घटना न हो, क्योंकि यह लोकतांत्रिक देश है जो संविधान से चलेगा शरियत के अनुसार नही।
हमने राष्ट्रपति से इस मामले में हस्तक्षेप कर केन्द्र सरकार तथा राज्य सरकार को उचित दिशा निर्देश जारी करें, जिससे बजरंग दल के कार्यकर्ता हर्षा तथा उसके परिवार व सम्पूर्ण समाज को न्याय मिल सके तथा देश विरोधी अराजक तत्वों पर अंकुश लगाया जा सके।
इस अबसर पर विहिप विभाग मंत्री अनिता, विभाग संगठन मंत्री विनोद कुमार, रामपुर नगर अध्यक्ष विष्णु शर्मा, रामपुर बजरंग दल संयोजक अनूप शर्मा, नगर सुरक्षा प्रमुख जोगिंदर शर्मा, बजरंज दल कार्यकर्ता सुशील शर्मा, सुधीर भारद्वाज तथा अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।