शिमला। न्यूज़ व्यूज पोस्ट—
रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे विवाद को लेकर पूर्व केंद्रीय मंत्री और राज्य सभा सदस्य आनंद शर्मा ने कहा कि भारत शांति चाहता है। इस मामले में वह भारत सरकार के पक्ष का समर्थन करते हैं। शिमला में सामुदायिक भवन का उद्घाटन करने पहुंचे आंनद शर्मा ने कहा कि भारत शुरू से ही विश्व में शांति का पक्षधर रहा है। हम शांति चाहते हैं युद्ध नहीं। उन्होंने कहा कि हमारे रूस
के साथ बेहतर सम्बन्द्ध है।
यूनाइटेड नेशन को दोंनो देशों के बीच वार्ता के रास्ते खोजने चाहिए ताकि समस्या का समाधान हो सके।
हम आशा करते हैं कि वार्ता समाधान निकलेगा जो सभी को स्वीकार होगा।
उन्होंने कहा कि युद्ध से किसी का भला नहीं होता इससे जहां विश्व में अशांति फैलती है वही जान माल का भी भारी नुकसान होता है। आनंद शर्मा ने कहा कि कोरोना महामारी से हम अभी उभरे नहीं है। महामारी ने पूरे विश्व की आर्थिकी को नुकसान पहुंचाया है। महंगाई बड़ी है और लोगों का रोजगार गया है। कच्चे तेल के दाम बढ़ने से भी आर्थिक स्थिति खराब हुई है। ऐसी स्थिति में युद्ध होने से केवल नुकसान होगा किसी का भला नहीं होगा।
महाराष्ट्र सरकार के मंत्री की गिरफ्तारी मामले में आनंद शर्मा ने कहा कि हमें कानून और न्याय व्यवस्था पर पूरा भरोसा है। जांच में सच सामने आएगा। आनंद शर्मा ने जांच एजेंसी की कार्य प्रणाली पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि
जांच एजेंसी एक ही राज्य क्यों नजर आ रहा है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा शासित राज्यों में भी इस तरह के मामले हैं उन पर भी करवाई की जाए।