कांगड़ा जिले के पालमपुर क्षेत्र में शादी के करीब डेढ़ माह बाद नवविवाहिता के घर से चले जाने का मामला सामने आया है। पति का आरोप है कि महिला घर से करीब पांच लाख रुपये के सोने-चांदी के आभूषण और 50 हजार रुपये की नकदी लेकर चली गई। घर से जाने के बाद उसने पति को मैसेज कर कहा कि उसे उसके घर में रहना अच्छा नहीं लग रहा है। इसके बाद से उसका मोबाइल नंबर बंद बताया जा रहा है और सोशल मीडिया पर भी कोई जवाब नहीं मिल रहा।

जानकारी के अनुसार, उत्तर प्रदेश की रहने वाली युवती की पालमपुर क्षेत्र के युवक से इंस्टाग्राम के माध्यम से दोस्ती हुई थी। धीरे-धीरे दोनों के बीच बातचीत बढ़ी और उन्होंने शादी करने का फैसला किया। इसके बाद युवक अपने परिजनों के साथ उत्तर प्रदेश गया और युवती को शादी के बाद पालमपुर स्थित अपने घर ले आया। परिवार की ओर से नवविवाहिता के घर आने पर धाम का आयोजन भी किया गया।

परिजनों के अनुसार शादी के बाद युवती सामान्य तरीके से परिवार के साथ रह रही थी। उसके व्यवहार को लेकर परिवार को किसी तरह का संदेह नहीं हुआ। करीब डेढ़ माह बाद उसने अपनी सास से आभूषण मांगे। बताया गया कि उसने कहा था कि वह अपने पति के साथ कहीं घूमने जा रही है। उसकी बात पर भरोसा करते हुए सास ने उसे सोने और चांदी के आभूषण दे दिए। हालांकि, चांदी के कुछ आभूषण सास के पास ही रह गए।

Source: Read original article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed