अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
Published by: Krishan Singh

Updated Fri, 21 Aug 2026 10:40 AM IST

राज्य कृषि विपणन बोर्ड की बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बोर्ड अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया की अध्यक्षता में यह बैठक हुई। बोर्ड और प्रदेश की दस कृषि उपज मंडी समितियों के संचालन के लिए नए पद भरे जाएंगे।


Agricultural Marketing Board: Green market to be set up at Ghumarwin in Himachal Pradesh; e-NAM to facilitate

हिमाचल प्रदेश राज्य कृषि विपणन बोर्ड।
– फोटो : अमर उजाला नेटवर्क



विस्तार

हिमाचल प्रदेश राज्य कृषि विपणन बोर्ड की बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। जिला बिलासपुर के घुमारवीं में ग्रीन मार्केट का निर्माण किया जाएगा। बोर्ड अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया की अध्यक्षता में यह बैठक हुई। ई-नाम के माध्यम से अंतरराज्यीय व्यापार को सुगम बनाने का निर्णय लिया गया। इससे अन्य राज्यों के व्यापारिक लाइसेंस को मान्यता मिलेगी। किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य और शीघ्र भुगतान मिल पाएगा। बोर्ड ने उन मंडियों को भी अधिकृत करने का फैसला किया, जिनमें कारोबार सुचारु रूप से नहीं चल रहा है। कर्मचारियों के लिए पदोन्नति चैनल बनाने हेतु एक समिति का गठन किया जाएगा।


Source: Read original article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed