11:03 AM, 21-Aug-2026
मानसून सत्र शुरू होने से पहले विपक्ष का प्रदर्शन, सरकार के खिलाफ नारेबाजी
10:48 AM, 21-Aug-2026
जवाब में आंकड़ों और तथ्यों को प्रमुखता से रखा जाएगा
मुख्यमंत्री ने मंत्रियों से कहा कि विपक्ष की ओर से सरकार को घेरने के लिए उठाए जाने वाले मुद्दों पर संबंधित विभाग पूरी तैयारी रखें। प्रश्नकाल व शून्यकाल में पूछे जाने वाले सवालों के जवाब में आंकड़ों और तथ्यों को प्रमुखता से रखा जाए। सुक्खू ने कहा कि मानसून सत्र को लेकर मुख्यमंत्र मुख्यमंत्री ने विपक्ष को तथ्यों के साथ सदन में आने को कहा। उन्होंने कहा कि 20 साल में पहली बार 10 दिन का सत्र बुलाया गया है। उन्होंने विपक्ष और नेता प्रतिपक्ष से कहा कि विरोध और वॉकआउट करें, लेकिन सरकार को भी बोलने दें। मुख्यमंत्री ने आशंका जताई कि चुनाव के चलते सोशल मीडिया पर बने रहने के लिए विपक्ष हंगामा कर सकता है।
10:42 AM, 21-Aug-2026
मानसून सत्र के दौरान आक्रामक रुख अपनाएगा सत्तापक्ष
सत्र से एक दिन पहले मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में कांग्रेस विधायक दल की बैठक हुई। इसमें मानसून सत्र के दौरान विपक्ष के हमलों और सवालों का मजबूती से जवाब देने की रणनीति बनाने पर चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने मंत्रियों और विधायकों को विपक्ष के सवालों का तथ्यों के साथ जवाब देने और सदन में पूरी तैयारी के साथ आने के निर्देश दिए। इस बैठक में उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री, कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार सहित कांग्रेस विधायक मौजूद रहे। सत्र के दौरान उठाए जाने वाले विभिन्न मुद्दों पर चर्चा के साथ सरकार की ओर से अपनाई जाने वाली रणनीति तय की गई।
10:34 AM, 21-Aug-2026
राजनीतिक प्रतिशोध से लेकर भ्रष्टाचार तक के मुद्दे उठाएगी भाजपा
प्रदेश विधानसभा का मानसून सत्र शुक्रवार 21 अगस्त से राजधानी शिमला में शुरू होने जा रहा है। इसी कड़ी में गुरुवार शाम को नेता विपक्ष जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में भाजपा विधायक दल की बैठक आयोजित हुई, जिसमें सत्तारूढ़ कांग्रेस सरकार को विधानसभा के भीतर और बाहर घेरने की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई। हाल के राजनीतिक घटनाक्रमों और राज्य के मौजूदा हालात को देखते हुए भाजपा इस बार आक्रामक विपक्ष की भूमिका में नजर आने की तैयारी में है। भाजपा की रणनीति सरकार को केवल राजनीतिक मुद्दों पर ही नहीं, बल्कि प्रशासनिक और वित्तीय मोर्चों पर भी कठघरे में खड़ा करने की है। पार्टी कानून-व्यवस्था, भ्रष्टाचार के आरोपों, कर्मचारियों और पेंशनरों के लंबित मामलों, बेरोजगारी, किसानों की समस्याओं, आपदा राहत कार्यों और कांग्रेस की चुनावी गारंटियों को प्रमुखता से उठाएगी। भाजपा का आरोप है कि सरकार अपने वादों को पूरा करने में विफल रही है और विकास कार्य प्रभावित हुए हैं।
10:25 AM, 21-Aug-2026
पहले दिन ही टकराव के संकेत
विधानसभा अध्यक्ष ने दोनों दलों से की सहयोग की अपील, बोले – बढ़ सकता है सत्र
विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने दोनों दलों से सदन की कार्यवाही के संचालन में सहयोग की अपील की। उन्होंने कहा कि सत्र बढ़ भी सकता है। पठानिया ने कहा कि सभी को सदन में बोलने का समय मिलेगा।
10:20 AM, 21-Aug-2026
नियम 130 के तहत दो महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर भी चर्चा होगी
इनमें एक अध्यादेश शिमला की सड़कों के उपयोग और पैदल चलने वालों से संबंधित संशोधन कानून से जुड़ा है, जबकि दूसरा हिमाचल प्रदेश पंचायती राज संशोधन अध्यादेश है। शुक्रवार को विधायक विनोद सुल्तानपुरी और इंद्रदत्त लखनपाल की ओर से ध्यानाकर्षण प्रस्ताव भी लाए जाएंगे। नियम 130 के तहत दो महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर भी चर्चा होगी। पहला प्रस्ताव प्रदेश के चिकित्सा संस्थानों के निर्माणाधीन भवनों, आवश्यक उपकरणों, दवाओं की उपलब्धता, रिक्त पदों और स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता से संबंधित है। इसे विपिन सिंह परमार, नीरज नय्यर, डॉ. जनक राज और पवन कुमार काजल लाएंगे। दूसरा प्रस्ताव विधायक केवल सिंह पठानिया प्रदेश के जल संसाधनों, जलविद्युत परियोजनाओं से मिलने वाली फ्री पावर, जल उपकर की वसूली और राज्य हितों के संरक्षण से जुड़े विषयों पर लाएंगे।
10:13 AM, 21-Aug-2026
हिमाचल विधानसभा सत्र: वंदे मातरम् पर सदन में जमकर हंगामा, कार्यवाही शनिवार सुबह 11 बजे तक स्थगित
Source: Read original article
