संजीव शर्मा, संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी।
Published by: Krishan Singh

Updated Wed, 19 Aug 2026 11:24 AM IST

 पहाड़ से गिरने वाले पत्थरों को रोकने के लिए जहां संवेदनशील ढलानों को मजबूत किया जाएगा, वहीं ब्यास के कटाव से सड़क को बचाने के लिए नदी किनारे सुरक्षा दीवारें और अन्य बचाव कार्य किए जाएंगे। 


No more deadly falling rocks on the highway; mountains to be stabilized at a cost of ₹601 crore.

हाईवे पर पक्के होंगे पहाड़।
– फोटो : संवाद



विस्तार

बर्फ गिरे या मूसलाधार बारिश हो। पहाड़ दरकें या ब्यास उफान पर आए। मंडी-मनाली फोरलेन पर सफर करने वालों को अब मौसम की मार से बचाने की तैयारी है। पहाड़ से गिरने वाले पत्थरों को रोकने के लिए जहां संवेदनशील ढलानों को मजबूत किया जाएगा, वहीं ब्यास के कटाव से सड़क को बचाने के लिए नदी किनारे सुरक्षा दीवारें और अन्य बचाव कार्य किए जाएंगे। फोरलेन को हर मौसम में सुरक्षित और सुचारु रखने के लिए भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) करीब 4256.97 करोड़ रुपये खर्च करेगा। मंडी से करीब 30 किलोमीटर दूर दवाड़ा से झलोगी तक 800 मीटर और झलोगी से थलौट की ओर 550 मीटर हिस्से में पहाड़ी को स्थिर करने के लिए 601.36 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।


Source: Read original article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed