कुल्लू जिला की राजकीय प्राथमिक पाठशाला बाड़ी में मंगलवार को मिड-डे मील में परोसी गई खीर खाने के बाद करीब 35 बच्चों की तबीयत बिगड़ गई। खीर खाने के कुछ समय बाद बच्चों को उल्टियां शुरू हो गईं। अधिकतर बच्चों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पतलीकूहल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है। पीड़ित बच्चे जैंडी, बाड़ी, बशकोला, रंखड़ू और बाजगाड़ी सहित आसपास के गांवों के हैं। परिजनों के अनुसार बच्चों ने स्कूल में मिड-डे मील में खीर खाई। शाम करीब चार बजे छुट्टी के बाद जब बच्चे घर पहुंचे तो उनकी तबीयत अचानक खराब होने लगी। कुछ बच्चे स्कूल से छुट्टी होने के बाद स्कूल के बाहर चक्कर खाकर गिर पड़े।
Source: Read original article
