Kangra DC Hemraj Bairwa appointed as Deputy Secretary at the Centre; to serve in the Ministry of Power for fou

उपायुक्त जिला कांगड़ा हेमराज बैरवा
– फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

 कांगड़ा के उपायुक्त आईएएस हेमराज बैरवा केंद्र सरकार में उपसचिव की जिम्मेदारी संभालेंगे। भारत सरकार के ऊर्जा मंत्रालय में उनकी नियुक्ति को सक्षम प्राधिकारी ने मंजूरी दे दी है। केंद्रीय कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग ने 26 अक्तूबर को इस संबंध में आदेश जारी कर हिमाचल प्रदेश सरकार के मुख्य सचिव को उन्हें तत्काल कार्यमुक्त करने के निर्देश दिए हैं, जिससे वह दिल्ली में अपनी नई जिम्मेदारी संभाल सकें। हेमराज बैरवा की नियुक्ति केंद्रीय प्रतिनियुक्ति योजना के तहत चार साल के लिए की गई है। उनकी प्रतिनियुक्ति की अवधि पदभार ग्रहण करने की तारीख से शुरू होगी या अगले आदेश तक रहेगी। इनमें से जो भी पहले होगा, उसी के अनुसार अवधि तय होगी।


Source: Read original article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed