उदयपुर। लाहौल-स्पीति के तिन्दी क्षेत्र में सोमवार, 19 अक्टूबर को हुए सड़क हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, हरियाणा नंबर की हुंडई i20 कार (HR 03P 3251) कुठाड़ गांव से शादी समारोह में शामिल होने सलग्रां गांव जा रही थी। शाम करीब 4 बजे वीर मंदिर, तिन्दी के समीप SH-26 मार्ग पर एक मोड़ पर चालक का नियंत्रण खोने से कार सड़क से नीचे चंद्रभागा नदी के किनारे जा गिरी। हादसे के समय वाहन में सात लोग सवार थे।

सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंचीं। घायलों को उपचार के लिए CHC उदयपुर पहुंचाया गया। पुलिस ने मामला दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में चालक की लापरवाही की आशंका जताई जा रही है। हादसे के वास्तविक कारणों की जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *