रामपुर बुशहर, विशेषर नेगी।
हिमाचल प्रदेश में सेब सीजन के दौरान कारोबार में पिछले वर्ष के मुकाबले करीब 52 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है। राज्य कृषि विपणन बोर्ड के आंकड़ों के अनुसार, अब तक प्रदेश में 1.30 करोड़ मानक पेटी सेब का कारोबार हुआ है, जबकि पिछले वर्ष इसी अवधि में यह आंकड़ा 2.70 करोड़ पेटियों से अधिक था।
वहीं, मार्केट इंटरवेंशन स्कीम (एमआईएस) के तहत सरकारी खरीद भी काफी घट गई है। एचपीएमसी और हिमफैड ने अब तक कुल 15,203 मीट्रिक टन सेब खरीदा है, जबकि पिछले वर्ष इसी अवधि में 94,837 मीट्रिक टन से अधिक खरीद हुई थी। इस बार सेब खरीद के लिए 192 केंद्र खोले गए हैं, जो पिछले साल से 53 कम हैं।
सीजन के अंतिम आंकड़े नवंबर में सामने आने के बाद ही कुल कारोबार और सरकारी खरीद की वास्तविक स्थिति स्पष्ट होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *