Himachal New Districts Reorganization Commission Dharam Chand Chaudhary

सांकेतिक तस्वीर।
– फोटो : एआई।

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में नए जिलों और अन्य प्रशासनिक इकाइयों के पुनर्गठन की दिशा में प्रक्रिया तेज हो गई है। इसके लिए गठित आयोग के अध्यक्ष सेवानिवृत्त न्यायमूर्ति धर्मचंद चौधरी और सदस्य अधिवक्ता विशाल पंवार ने शनिवार को मुख्य सचिव केके पंत के समक्ष राज्य सचिवालय में उनके कार्यालय में ज्वाइनिंग दी।




आयोग अब प्रदेश में मौजूदा प्रशासनिक व्यवस्था की समीक्षा कर अपनी सिफारिशें तैयार करने की प्रक्रिया आगे बढ़ाएगा। जल्दी ही आयोग को कार्यालय भी दिया जाएगा। एक अन्य सदस्य राजेश शर्मा ने अभी ज्वाइनिंग नहीं दी है। प्रदेश सरकार ने प्रशासनिक इकाइयों के पुनर्गठन के लिए चार सदस्यीय आयोग के गठन की अधिसूचना जारी की है। आयोग को छह महीने के भीतर सरकार को अपनी रिपोर्ट सौंपनी है। आयोग की अध्यक्षता हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट के सेवानिवृत्त न्यायाधीश धर्मचंद चौधरी कर रहे हैं। अधिवक्ता विशाल पंवार और सेवानिवृत्त भारतीय वन सेवा अधिकारी राजेश शर्मा आयोग के सदस्य हैं, जबकि भूमि अभिलेख विभाग के निदेशक को सदस्य सचिव बनाया गया है।

Source: Read original article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed