Create a video about your journey on an HRTC bus and win a prize; find out what the corporation's plan is.

एचआरटीसी।
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल पथ परिवहन निगम की बसों में सफर करने वाले यात्रियों को अब अपने अनुभव साझा करने का मौका मिलेगा। यात्री सफर के दौरान वीडियो बना अपनी कहानी बता सकेंगे। इस पहल के जरिये निगम यात्रियों की नजर से सफर की कहानियों को सामने लाने के साथ उन्हें प्रोत्साहित करना चाहता है। वीडियो बनाने वाले यात्रियों को इनाम भी दिया जाएगा। यात्रियों के अनुभव, निगम की पहचान, सेवाओं और चुनौतियों को सामने लाने के मकसद से निगम प्रबंधन यह योजना शुरू करने जा रहा है। प्रदेश में एचआरटीसी केवल परिवहन का साधन नहीं, बल्कि लाखों लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी का अहम हिस्सा है।




ऐसे में एचआरटीसी बसों में सफर करने वाले यात्रियों के पास अनुभवों और यादों की कई कहानियां होती हैं। निगम की यह पहल इन्हीं कहानियों को सामने लाने का माध्यम बन सकती है। यात्री अपने सफर से जुड़े अनुभवों को वीडियो के जरिये साझा कर सकेंगे। इनमें पहाड़ी रास्तों का रोमांच, रोजाना बस से स्कूल-कॉलेज या दफ्तर जाने का अनुभव, लंबी दूरी की यात्रा, चालक-परिचालक का व्यवहार और सफर के दौरान सामने आने वाले यादगार पल शामिल हो सकते हैं। एचआरटीसी के फेसबुक, यू-ट्यूब, एक्स, इंस्टाग्राम सहित अन्य सोशल मीडिया अकाउंट पर वीडियो साझा किए जाने से यात्रियों के अनुभव दूसरों तक भी पहुंचेंगे।

Source: Read original article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *