baleno car set on fire basun village lambagaon kangra

जली हुई कार।
– फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

लंबागांव खंड की पपलाह पंचायत के बसूं गांव में सड़क किनारे खड़ी एक बलेनो कार को आग लगाने का मामला सामने आया है। बुधवार रात हुई इस घटना में कार बुरी तरह जल गई। वीरवार सुबह एक स्कूल बस चालक ने कार को जली हुई हालत में देखा और इसकी सूचना मालिक को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया और मामले की जांच शुरू कर दी है।


जानकारी के अनुसार, बसूं गांव निवासी देवराज अपना व्यवसाय करते हैं। उन्होंने बुधवार शाम रोजाना की तरह अपनी बलेनो कार (एचपी 56-3135) घर से कुछ दूरी पर सड़क किनारे खड़ी की थी। रात के समय किसी अज्ञात व्यक्ति ने कार में आग लगा दी।

वीरवार सुबह करीब साढ़े सात बजे क्षेत्र में स्कूल बस चलाने वाले एक चालक की नजर जली हुई कार पर पड़ी। उसने तुरंत फोन के माध्यम से कार मालिक देवराज को घटना की सूचना दी। सूचना मिलने पर देवराज मौके पर पहुंचे, जहां कार जली हुई हालत में मिली।

इसके बाद उन्होंने घटना की जानकारी पंचायत प्रधान नंदनी को दी। पंचायत प्रधान ने पुलिस चौकी आलमपुर को सूचित किया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी। डीएसपी बैजनाथ संदीप शर्मा ने मामले की पुष्टि की है। फिलहाल आग लगने के कारणों और घटना में शामिल व्यक्ति का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है।

Source: Read original article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *