Himachal Pradesh Yellow Alert Thunderstorm Rain Forecast October 17

शिमला के रिज मैदान का नजारा।
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में मौसम को लेकर विभाग ने अलर्ट जारी किया है। वीरवार को प्रदेश के 10 जिलों में अंधड़ चलने का येलो अलर्ट है। किन्नौर और लाहौल-स्पीति को छोड़कर अन्य क्षेत्रों में मौसम खराब रहने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार प्रदेश में 17 अक्तूबर तक मौसम परिवर्तनशील बना रह सकता है। इस दौरान कुछ स्थानों पर बारिश होने के आसार हैं। वहीं, 18 अक्तूबर से पूरे प्रदेश में मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान है।


Source: Read original article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *