राजधानी शिमला में नशा तस्करी के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तारा देवी रैन शेल्टर से 30 ग्राम हेरोइन/चिट्टा बरामद किया है। शिमला पुलिस के स्पेशल सेल ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी चिट्टे को सप्लाई करने के उद्देश्य से अपने पास लेकर मौजूद था।

पुलिस के मुताबिक, 16 अगस्त को स्पेशल सेल शिमला को गुप्त सूचना मिली थी कि गोपाल सिंह कटवाल निवासी मंडी और हाल निवासी टूटू, शिमला, तारा देवी रैन शेल्टर में काले रंग के पीठू बैग में हेरोइन/चिट्टा लेकर मौजूद है। सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की।

तारा देवी रैन शेल्टर में तलाशी के दौरान पुलिस को आरोपी के पास मौजूद काले रंग के Safari बैग की गुप्त चेन से 30 ग्राम हेरोइन/चिट्टा बरामद हुआ। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

बालूगंज थाने में एनडीपीएस के तहत केस

पुलिस ने मामले में अभियोग संख्या 168/2026, दिनांक 16 अगस्त 2026 के तहत पुलिस थाना बालूगंज में धारा 21 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा। पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर रही है। जांच में यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि बरामद चिट्टा कहां से लाया गया था और इसकी सप्लाई किसे की जानी थी। पुलिस नशे के इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच कर रही है। मामले में आगामी अन्वेषण जारी है।

Source: Read original article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *