
हिमाचल में 33 डॉक्टरों की नई तैनाती
– फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विस्तार
Source: Read original article
Hindi & English Breaking News
{“_id”:”6acf2178bcb37c6c90094660″,”slug”:”himachal-pradesh-33-doctors-new-postings-health-department-order-2026-10-14″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”हिमाचल प्रदेश: 33 डॉक्टरों की तैनाती, टांडा से कुल्लू तक मिली पोस्टिंग; पांच दिन में करना होगा ज्वाइन”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

हिमाचल में 33 डॉक्टरों की नई तैनाती
– फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
हिमाचल प्रदेश के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग ने 33 मेडिकल ऑफिसरों की तैनाती के आदेश जारी किए हैं। 13 अक्तूबर 2026 को जारी आदेश के अनुसार, पीजी, सीनियर रेजिडेंसी पूरी करने या पीजी छोड़ने के बाद इन डॉक्टरों को प्रदेश के विभिन्न स्वास्थ्य संस्थानों में तैनात किया गया है। इनमें मेडिकल कॉलेज, क्षेत्रीय अस्पताल, सिविल अस्पताल और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शामिल हैं। विभाग ने सभी संबंधित डॉक्टरों को निर्देश दिए हैं कि वे आदेश जारी होने के पांच दिन के भीतर निर्धारित संस्थान में कार्यभार संभालें। इसके बाद उचित माध्यम से विभाग को ज्वाइनिंग रिपोर्ट भेजनी होगी। आदेश स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के सचिव आशीष सिंहमार की ओर से जारी किया गया है।
Source: Read original article