हिमाचल प्रदेश में मौसम का मिजाज बदल गया है। कई इलाकों में बारिश के बाद तापमान में उल्लेखनीय गिरावट दर्ज की गई है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के शिमला केंद्र की 12 अक्तूबर की रिपोर्ट के अनुसार, बीते 24 घंटों में प्रदेश के अधिकांश मौसम केंद्रों पर अधिकतम तापमान 5 से 11 डिग्री सेल्सियस तक गिरा। कई स्थानों पर अधिकतम तापमान सामान्य से 5 से 11 डिग्री नीचे दर्ज किया गया।




कुकुमसेरी में पारा शून्य से नीचे


प्रदेश के जनजातीय क्षेत्र कुकुमसेरी में न्यूनतम तापमान माइनस 0.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, ऊना में अधिकतम तापमान 30.4 डिग्री सेल्सियस रहा, जो प्रदेश में सबसे अधिक था। शिमला में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री, मनाली में 7.4 डिग्री और कल्पा में 6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Source: Read original article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed