सरदार पटेल यूनिवर्सिटी मंडी ने बीए, बीएससी, बीकॉम, शास्त्री और प्राक-शास्त्री के प्रथम, द्वितीय और तृतीय वर्ष की यूजी अनुपूरक  परीक्षाओं की अंतिम डेटशीट जारी कर दी है। परीक्षाएं 12 अक्तूबर से शुरू होकर 19 नवंबर तक चलेंगी। यूनिवर्सिटी ने अनुपूरक परीक्षाओं के लिए चंबा, कांगड़ा, मंडी, कुल्लू और लाहौल-स्पीति जिलों में 19 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। अंतिम डेटशीट यूनिवर्सिटी की वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई है और संबंधित महाविद्यालयों को भी ई-मेल के माध्यम से भेजी गई है।




सरदार पटेल यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रोफेसर ललित कुमार अवस्थी ने जानकारी देते हुए बताया कि परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 14 से 24 सितंबर तक निर्धारित थी। अधिक विद्यार्थियों को मौका देने के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 5 अक्तूबर कर दी गई थी। आवेदन की प्रक्रिया को पूरा करने के बाद अब फाइनल डेटशीट जारी कर दी गई है। 12 अक्तूबर से परीक्षाओं का दौर शुरू होगा जो 19 नवंबर तक जारी रहेगा। उन्होंने बताया कि विद्यार्थी कोई भी नई जानकारी परीक्षा नियंत्रक डॉ सनील ठाकुर और यूनिवर्सिटी की आधिकारिक वेबसाइट से हासिल कर सकते हैं।

Source: Read original article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed