अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
Published by: Krishan Singh

Updated Sat, 10 Oct 2026 05:00 AM IST

दिल्ली में विपक्ष और कॉकरोच जनता पार्टी के आंदोलन के चलते हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) ने अपने चालक-परिचालकों को एहतियात बरतने के निर्देश दिए हैं। 

Delhi Protest: HRTC on alert; instructions issued to drivers and conductors to remain vigilant.

एचआरटीसी।
– फोटो : अमर उजाला



विस्तार

देश की राजधानी दिल्ली में विपक्ष और कॉकरोच जनता पार्टी के आंदोलन के चलते हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) ने अपने चालक-परिचालकों को एहतियात बरतने के निर्देश दिए हैं। दिल्ली में तनावपूर्ण स्थिति उत्पन्न होने की आशंका को देखते हुए निगम प्रबंधन ने चालक-परिचालकों को सतर्क रहने और किसी भी अप्रिय स्थिति में यात्रियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देने को कहा है। इसके तहत स्थिति बिगड़ने पर बसों को सुरक्षित स्थान पर खड़ा करने की हिदायत दी गई है। हिमाचल से ढाई से बसें विभिन्न रूटों से दिल्ली भेजी जाती है। निगम प्रबंधन ने आईएसबीटी दिल्ली के इंचार्ज को भी विशेष सतर्कता बरतने को कहा है।


Source: Read original article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed