राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के लाहौल दौरे के दौरान उन्हें क्षेत्र की सांस्कृतिक पहचान से जुड़ी पारंपरिक थांका पेंटिंग भेंट की गई। अटल टनल रोहतांग के नॉर्थ पोर्टल पर जनजातीय विधानसभा क्षेत्र की विधायक अनुराधा राणा ने पारंपरिक वेशभूषा में राष्ट्रपति को यह पेंटिंग प्रदान की। थांका कला लाहौल की बौद्ध आस्था, आध्यात्मिक परंपरा और लोक संस्कृति का महत्वपूर्ण हिस्सा मानी जाती है।

president droupadi murmu thanka painting lahaul cultural symbol

अटल टनल रोहतांग के नॉर्थ पोर्टल में पहुंची राष्ट्रपति को थांका पेटिंग भेंट करते हुए।
– फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अटल टनल रोहतांग के नॉर्थ पोर्टल पहुंचने पर लाहौल की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत की खास झलक देखने को मिली। जनजातीय विधानसभा क्षेत्र की विधायक अनुराधा राणा ने राष्ट्रपति को क्षेत्र की पारंपरिक कला का प्रतीक थांका पेंटिंग भेंट की। विधायक ने पारंपरिक वेशभूषा में राष्ट्रपति का स्वागत करते हुए उन्हें यह पेंटिंग प्रदान की। थांका पेंटिंग लाहौल-स्पीति की बौद्ध परंपरा और आध्यात्मिक विरासत से गहराई से जुड़ी हुई है। राष्ट्रपति को भेंट की गई यह कलाकृति उनके लाहौल दौरे की एक विशेष स्मृति के रूप में देखी जा रही है।


Source: Read original article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *