शिमला। नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ शिमला पुलिस के अभियान के तहत कोटखाई में दो युवकों को कथित तौर पर चिट्टा/हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने दोनों के कब्जे से करीब 6 ग्राम चिट्टा बरामद करने का दावा किया है।
पुलिस के अनुसार, 5 अक्टूबर 2026 को डिटेक्शन सेल, उपमंडल ठियोग की टीम ने कोटखाई नाला के समीप नाकाबंदी एवं तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान जुब्बल क्षेत्र के आशीष उर्फ गांधी (33) और राहुल (31) की तलाशी ली गई, जिसमें करीब 6 ग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामद हुई।
पुलिस ने बरामद नशीला पदार्थ और संबंधित वाहन को कब्जे में लेकर पुलिस थाना कोटखाई में FIR संख्या 88/2026 दर्ज की है। मामला ND&PS Act की धारा 21 और 29 के तहत दर्ज किया गया है।
दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और उन्हें न्यायालय में पेश किया जाएगा। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच जारी है और नशे के नेटवर्क से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है।
