दक्षिण-पश्चिम मानसून शनिवार को पूरे हिमाचल प्रदेश से वापस चला गया है। हालांकि मानसून की सामान्य वापसी की तारीख 25 सितंबर थी। इस बार मानसून 30 जून को हिमाचल पहुंचा था और 1 जुलाई तक इसने पूरे प्रदेश को कवर किया। इस बार मानसून सामान्य तारीख से सात दिन देरी से पहुंचा था। राज्य में इस मानसून के मौसम (जून से सितंबर) में बारिश सामान्य रही। मानसून में 652.3 मिलीमीटर वास्तविक बारिश हुई, जबकि इस अवधि के लिए सामान्य बारिश 734.4 मिलीमीटर तय थी। इस तरह मानसून में सामान्य से 11 फीसदी कम बारिश हुई। किन्नौर, ऊना, बिलासपुर, कुल्लू, चंबा, कांगड़ा, मंडी, शिमला, सिरमौर और सोलन जिले में सामान्य बारिश हुई। हमीरपुर जिले में कम और लाहौल-स्पीति जिले में बहुत कम बारिश दर्ज की गई।
Source: Read original article
