हिमाचल प्रदेश में 700 होमगार्ड स्वयंसेवकों की भर्ती का अंतिम परिणाम जारी हो गया है। विभाग ने 697 अभ्यर्थियों को चयन के लिए अनुशंसित किया है, जबकि तीन पद योग्य उम्मीदवार नहीं मिलने से रिक्त रह गए। 66,200 आवेदनों से शुरू हुई भर्ती प्रक्रिया में शारीरिक परीक्षा, लिखित परीक्षा और दस्तावेज सत्यापन के बाद अंतिम मेरिट तैयार की गई है। चयनित अभ्यर्थियों को 5 अक्तूबर को अपनी संबंधित बटालियन में पहुंचना होगा। अंतिम नामांकन चरित्र और दस्तावेज सत्यापन, अनिवार्य डोप टेस्ट में सफल होने पर ही मान्य होगा। कुल 66,200 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया।
Source: Read original article
