मंडी-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर वीरवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया। भटेहड़-कुन्नू के पास तेज रफ्तार ऑल्टो कार सड़क किनारे खड़े रोड रोलर से जा टकराई। हादसे में तीन बच्चों समेत छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार चालक को नींद की झपकी आने के बाद कार अनियंत्रित हो गई थी।


सुबह करीब पौने सात बजे हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार ऑल्टो कार मंडी से पधर की ओर जा रही थी। सुबह करीब पौने सात बजे भटेहड़ गांव के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर निर्माण कार्य चल रहा था। निर्माण कंपनी ने रोड रोलर को सड़क के किनारे खड़ा किया हुआ था। इसी दौरान कार अचानक अनियंत्रित हो गई और सीधे रोड रोलर के पिछले हिस्से से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार की दिशा बदल गई और वह घूमकर मंडी की ओर मुड़ गई। हादसे में कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसके परखच्चे उड़ गए।

स्थानीय लोगों ने पहुंचकर बचाई जान

टक्कर की जोरदार आवाज सुनकर आसपास के लोग और निर्माण कंपनी के सुरक्षा कर्मी तुरंत मौके पर पहुंचे। कार में फंसे घायलों को बाहर निकालने के लिए स्थानीय लोगों ने मदद की। हादसे की सूचना मिलने के बाद 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची। सभी घायलों को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल पधर ले जाया गया।

Source: Read original article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed