न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला/हमीरपुर।
Published by: Krishan Singh

Updated Sat, 15 Aug 2026 11:52 AM IST

हिमाचल प्रदेश के राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कर्मचारियों व अन्य वर्गों के लिए बड़ी घोषणाएं की हैं। सीएम ने हजारों पदों को भरने का भी एलान किया। जानिए मुख्यमंत्री की समारोह में की गईं बड़ी घोषणाएं…

 

cm sukhvinder singh sukhu big announcements on independence day function 2026 Barsar, DA arrears

स्वतंत्रता दिवस पर मुख्यमंत्री सुखविंद्र सुक्खू ने कीं बड़ी घोषणाएं।
– फोटो : अमर उजाला नेटवर्क



विस्तार

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बड़सर में आयोजित हुए हिमाचल प्रदेश में राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह  में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कर्मचारियों व अन्य वर्गों के लिए बड़ी घोषणाएं की हैं। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने समारोह में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन(एनएचएम) में सात वर्ष पूरे कर चुके कर्मचारियों को 1 अप्रैल से संशोधित वेतनमान देने और आउटसोर्स स्टाफ नर्स, पैरा मेडिकल कर्मियों(लैब तकनीशियन] फार्मासिस्ट, ऑपरेशन थिएटर तकनीशियन) को संशोधित वेतन 25 हजार और डाटा एंट्री ऑपरेटर को 18 हजार संशोधित वेतन सितंबर से लागू होगा। सीएम ने कहा कि सरकार नई स्वास्थ्य बीमा नीति लागू करेगी। गरीब परिवारों को 10 लाख रुपये का स्वास्थ्य बीमा दिया जाएगा। 






Source: Read original article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed