हिमाचल प्रदेश की धाविका सीमा के लिए जापान के आइची-नागोया में आयोजित एशियाई खेल यादगार बन गए हैं। 10,000 मीटर दौड़ में कांस्य पदक जीतकर देश और प्रदेश का नाम रोशन करने वाली सीमा को अब भारतीय एथलेटिक्स की दिग्गज पीटी ऊषा का भी आशीर्वाद मिला है। जापान में हुई मुलाकात के दौरान पीटी ऊषा ने सीमा से बातचीत की और उसकी उपलब्धि की सराहना की। दोनों ने साथ में तस्वीर भी खिंचवाई, जिसे पीटी ऊषा ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर साझा किया।


16 साल बाद भारत को मिला पदक

बातचीत के दौरान पीटी ऊषा ने सीमा के प्रदर्शन की तारीफ करते हुए कहा कि उसने शानदार प्रदर्शन कर भारत को 10,000 मीटर दौड़ में 16 साल बाद एशियाई खेलों का कांस्य पदक दिलाया है। पीटी ऊषा ने सीमा को आने वाली प्रतियोगिताओं के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने दौड़ से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण टिप्स भी सीमा के साथ साझा किए, जो आगे की प्रतियोगिताओं में उसके काम आ सकते हैं।

अब 5000 मीटर पर निगाहें

सीमा के लिए अगली चुनौती 5000 मीटर दौड़ है। पीटी ऊषा ने उम्मीद जताई कि सीमा इस स्पर्धा में भी मजबूत प्रदर्शन करेगी और देश के लिए स्वर्ण पदक जीतकर नया इतिहास रचेगी। इस मुलाकात के बाद चंबा के खेल प्रेमियों में भी उत्साह है। एक तरफ सीमा की एशियाई खेलों में पदक जीतने की उपलब्धि को हिमाचल और चंबा के लिए गौरव का विषय माना जा रहा है, वहीं दूसरी ओर पीटी ऊषा जैसी दिग्गज खिलाड़ी से मिली सराहना ने इस उपलब्धि को और खास बना दिया है।

Source: Read original article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed