सितंबर के अंतिम सप्ताह में हिमाचल प्रदेश के पहाड़ी इलाकों में मौसम ने अचानक करवट ली है। जनजातीय जिला किन्नौर में शनिवार से शुरू हुआ बारिश और बर्फबारी का सिलसिला रविवार को भी जारी रहा। ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी से पहाड़ सफेद होने लगे हैं, जबकि निचले इलाकों में लगातार बारिश से तापमान में गिरावट आई है। किन्नौर के छितकुल, नाको और मलिंग समेत ऊंचाई वाले क्षेत्रों में रविवार को भी हिमपात हुआ। मौसम में आए इस बदलाव से इन क्षेत्रों में ठंड बढ़ गई है।
Source: Read original article
