लाहौल घाटी में कम दिखाई देने वाली एक दुर्लभ लेपर्ड कैट के लिए वन विभाग की टीम समय पर मददगार साबित हुई। वन रेंज उदयपुर के दायरे में आने वाले सतधारा नाले में यह जंगली बिल्ली एक नवनिर्मित पानी की टंकी के अंदर फंस गई थी। स्थानीय लोगों की नजर पड़ने के बाद वन विभाग को इसकी सूचना दी गई। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान शुरू किया। टीम ने सावधानीपूर्वक कार्रवाई करते हुए लेपर्ड कैट को पानी की टंकी से सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

रेस्क्यू के बाद वन विभाग ने लेपर्ड कैट की पशु चिकित्सकों से स्वास्थ्य जांच भी करवाई। जांच में उसे पूरी तरह स्वस्थ पाया गया। इसके बाद वन विभाग ने उसे उसके प्राकृतिक वन्य आवास में सुरक्षित छोड़ दिया। वन मंडल अधिकारी लाहौल इंद्रजीत सिर्रा ने बताया कि स्वास्थ्य जांच में लेपर्ड कैट पूरी तरह स्वस्थ पाई गई थी। इसके बाद उसे सुरक्षित रूप से उसके प्राकृतिक आवास में छोड़ दिया गया।

लाहौल घाटी में कम दिखाई देती है लेपर्ड कैट

वन विभाग के अनुसार, लेपर्ड कैट लाहौल घाटी में बहुत कम दिखाई देती है। यह वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत संरक्षित प्रजाति है। ऐसे में समय पर रेस्क्यू कर उसे सुरक्षित प्राकृतिक आवास में वापस छोड़ना महत्वपूर्ण रहा।

Source: Read original article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed