एचआरटीसी में जल्द ही चालकों और परिचालकों की भर्ती की जाएगी। करीब 500 पुरानी बसों को हटाया जाएगा और लंबे रूटों पर यात्रियों को बेहतर परिवहन सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए 200 के करीब डीजल बसें खरीदी जाएंगी। नगरोटा बगवां में उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि एचआरटीसी में 297 इलेक्ट्रिक बसें शामिल करने के बाद लंबे रूटों के लिए 200 डीजल बसें खरीदी जाएंगी।
इलेक्ट्रिक बसों को शहरी और उपयुक्त रूटों पर चलाने के साथ लंबे रूटों की जरूरत को ध्यान में रखते हुए डीजल बसों की खरीद की जाएगी। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि नई बसों को सड़कों पर उतारने के साथ एचआरटीसी में चालकों और परिचालकों की उपलब्धता भी सुनिश्चित करना जरूरी है। इसी के तहत निगम में चालकों और परिचालकों की भर्ती की जाएगी। इससे बसों के संचालन में आ रही कर्मचारियों की कमी को दूर करने में मदद मिलेगी और नई बसों के संचालन के लिए आवश्यक स्टाफ उपलब्ध हो सकेगा।
Source: Read original article
