विश्वविख्यात शक्तिपीठ श्री ज्वालामुखी मंदिर में वीरवार शाम खुद को आग लगाने वाले राजस्थान के श्रद्धालु की शुक्रवार को टांडा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में मौत हो गई। श्रद्धालु ने मंदिर परिसर में खुद पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा ली थी। आग की चपेट में आने से वह करीब 60 फीसदी तक झुलस गया था।


जानकारी के अनुसार वीरवार शाम करीब 7:30 बजे ज्वालामुखी मंदिर के गर्भगृह के बाहर पीपल के पास यह घटना हुई। श्रद्धालु ने कथित तौर पर खुद पर पेट्रोल छिड़का और फिर आग लगा ली। अचानक हुई इस घटना से मंदिर परिसर में अफरातफरी मच गई।

घटना की जानकारी मिलते ही मंदिर प्रशासन और सुरक्षा कर्मचारियों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर आग बुझाने का प्रयास किया। श्रद्धालु को बचाने के बाद उसे एंबुलेंस की मदद से तत्काल उपचार के लिए ज्वालामुखी अस्पताल पहुंचाया गया।

Source: Read original article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *