कालका-शिमला हेरिटेज रेल सेक्शन पर मिट्टी धंसने और रेलवे पुल संख्या 57 के किलोमीटर 07/16-17 के आसपास ट्रैक क्षतिग्रस्त होने के कारण रेल सेवा प्रभावित रहेगी। रेलवे ने ट्रेनों के रद्दीकरण और शॉर्ट टर्मिनेशन की अवधि बढ़ाकर 30 सितंबर तक कर दी है। पहले यह व्यवस्था 15 सितंबर तक लागू थी।
रेलवे के आदेश के अनुसार, 16 से 30 सितंबर तक अप दिशा की कालका से शिमला की ओर जाने वाली ट्रेन संख्या 52457, 52451, 52459 और 52455 के अलावा अप मिक्स ट्रेन रद्द रहेगी। इसी तरह शिमला से कालका आने वाली डाउन दिशा की ट्रेन संख्या 52458, 52452, 52460 और 52456 तथा डाउन मिक्स ट्रेन भी रद्द रहेगी।
वहीं, ट्रेन संख्या 52453 धर्मपुर से ही चलेगी और धर्मपुर-कालका के बीच रद्द रहेगी। ट्रेन संख्या 52454 धर्मपुर तक संचालित होगी, जबकि कालका से धर्मपुर के बीच इसका संचालन नहीं होगा। रेलवे के अनुसार पुल के आसपास मिट्टी बहने के बाद ट्रैक की बहाली का काम जारी है। क्षतिग्रस्त हिस्से की मरम्मत और रेल यातायात सामान्य करने के प्रयास किए जा रहे हैं।
Source: Read original article
