अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
Published by: Ankesh Dogra

Updated Sun, 13 Sep 2026 10:00 AM IST

हिमाचल सरकार की 27 साल बाद लॉटरी शुरू करने की योजना को शुरुआती झटका लगा है। राष्ट्रीय स्तर की कंपनियों की अपेक्षित प्रतिक्रिया नहीं मिलने पर टेंडर जमा करने की अंतिम तारीख 14 सितंबर से बढ़ाकर 28 सितंबर कर दी गई है। सरकार को लॉटरी से सालाना 50 से 100 करोड़ रुपये अतिरिक्त राजस्व की उम्मीद है। पढ़ें पूरी खबर…


himachal lottery tender date extended september 28

हिमाचल लॉटरी अपडेट
– फोटो : अमर उजाला नेटवर्क



विस्तार

आर्थिक संकट से जूझ रही हिमाचल सरकार ने अतिरिक्त राजस्व जुटाने के लिए 27 साल बाद लॉटरी शुरू करने का फैसला तो कर लिया, लेकिन इसे जमीन पर उतारने की पहली कोशिश को ही झटका लगा है। राष्ट्रीय स्तर की लॉटरी कंपनियों ने टेंडर में अपेक्षित दिलचस्पी नहीं दिखाई। पर्याप्त प्रतिक्रिया नहीं मिलने के कारण राज्य लॉटरी निदेशालय को निविदा जमा करने की अंतिम तारीख 14 सितंबर से बढ़ाकर 28 सितंबर करनी पड़ी है।


Source: Read original article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed