संवाद न्यूज एजेंसी, ठियोग (रामपुर बुशहर)।
Published by: Krishan Singh

Updated Fri, 11 Sep 2026 07:05 PM IST

 शिमला जिले के ठियोग में गिरि खड्ड में डूबने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। वह अपने दो साल के बेटे को सरप्राइज देने के लिए साइकिल खरीदने छैला जा रहा था। 

Death by Drowning: Akshu had set out to surprise his two-year-old son; the Giri Khad claimed his life.

गिरि खड्ड ने छीन ली जिंदगी।
– फोटो : संवाद



विस्तार

हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले के ठियोग में गिरि खड्ड में डूबने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। वह अपने दो साल के बेटे को सरप्राइज देने के लिए साइकिल खरीदने छैला जा रहा था। इस दुखद हादसे में उसका मासूम बेटा पिता के साये से वंचित हो गया। मृतक की पहचान सिरमौर के भड़ोली गांव निवासी 27 वर्षीय अक्षु भारद्वाज के रूप में हुई है। उसके चाचा राजेंद्र सिंह के अनुसार, अक्षु वीरवार को एक अन्य युवक के साथ बेटे के लिए साइकिल लेने छैला की ओर गया था। जब वह गिरि खड्ड के पास पहुंचा, तो उसने स्थानीय लोगों को वहां नहाते देखा।


Source: Read original article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed