अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
Published by: Krishan Singh

Updated Sat, 12 Sep 2026 05:00 AM IST

बिजली बोर्ड ने संशोधित पेंशन का बचा हुआ 100 फीसदी एरियर देने की अधिसूचना जारी कर दी है। इससे करीब 5,659 पेंशनरों को लाभ मिलेगा। एरियर का जो पैसा अब तक नहीं मिला है, वह भी पेंशनरों को मिल जाएगा। 

Good news: hp Electricity board pensioners from before 2016 to receive full arrears; notification issued.

हिमाचल बिजली बोर्ड (सांकेतिक)।
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी



विस्तार

हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड प्रबंधन ने 2016 से पहले सेवानिवृत्त हुए कर्मचारियों और पारिवारिक पेंशनरों को बड़ी राहत दी है। बोर्ड ने संशोधित पेंशन का बचा हुआ 100 फीसदी एरियर देने की अधिसूचना जारी कर दी है। इससे करीब 5,659 पेंशनरों को लाभ मिलेगा। एरियर का जो पैसा अब तक नहीं मिला है, वह भी पेंशनरों को मिल जाएगा। भुगतान के बाद संशोधित पेंशन एरियर का बकाया शून्य हो जाएगा। बोर्ड की ओर से पहले अलग-अलग चरणों में एरियर का भुगतान किया जा चुका है। इसके बाद जो राशि बाकी रह गई है, अब उसका भी भुगतान किया जाएगा।



 

Source: Read original article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *