अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
Published by: Krishan Singh

Updated Sat, 05 Sep 2026 07:30 AM IST

सरकारी सीबीएसई स्कूलों में कौशल शिक्षा (स्किल एजुकेशन) के स्वरूप में बड़ा बदलाव होने जा रहा है। राज्य के 155 सरकारी सीबीएसई स्कूलों में पढ़ाए जा रहे कई व्यावसायिक ट्रेड अब बदले जाएंगे।

Major Change: Students to Study Banking and GIS; New Skill Subjects in 155 CBSE Schools

हिमाचल में बैंकिंग-जीआईएस पढ़ेंगे विद्यार्थी, 155 सीबीएसई स्कूलों में नए स्किल विषय।
– फोटो : अमर उजाला नेटवर्क



विस्तार

हिमाचल प्रदेश के सरकारी सीबीएसई स्कूलों में कौशल शिक्षा (स्किल एजुकेशन) के स्वरूप में बड़ा बदलाव होने जा रहा है। राज्य के 155 सरकारी सीबीएसई स्कूलों में पढ़ाए जा रहे कई व्यावसायिक ट्रेड अब बदले जाएंगे। शिक्षा विभाग ने कौशल विषयों और व्यावसायिक प्रशिक्षकों के युक्तिकरण का विस्तृत प्रस्ताव तैयार किया है, जिसके तहत पुराने और कम प्रासंगिक हो चुके कुछ ट्रेडों को सीबीएसई के मौजूदा स्किल एजुकेशन फ्रेमवर्क में उपलब्ध नए और रोजगारोन्मुख विषयों से जोड़ा जाएगा। इस प्रस्ताव को राज्य परियोजना निदेशक समग्र शिक्षा कार्यालय की ओर से सरकार को भेजा गया है।


Source: Read original article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed