अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
Published by: Krishan Singh

Updated Tue, 11 Aug 2026 10:18 PM IST

स्कूल खेलों में इस वर्ष कई नए रंग देखने को मिलेंगे। अब स्कूली खिलाड़ी केवल पारंपरिक खेलों तक सीमित नहीं रहेंगे, बल्कि टग ऑफ वॉर (रस्साकशी), रग्बी और वुशु जैसे रोमांचक खेलों में भी अपनी प्रतिभा दिखा सकेंगे। 

School Sports Association: Rugby and Wushu to be included in Himachal school sports

निदेशक स्कूल शिक्षा आशीष कोहली।
– फोटो : संवाद



विस्तार

 हिमाचल प्रदेश के स्कूल खेलों में इस वर्ष कई नए रंग देखने को मिलेंगे। अब स्कूली खिलाड़ी केवल पारंपरिक खेलों तक सीमित नहीं रहेंगे, बल्कि टग ऑफ वॉर (रस्साकशी), रग्बी और वुशु जैसे रोमांचक खेलों में भी अपनी प्रतिभा दिखा सकेंगे। हिमाचल स्कूल स्पोर्ट्स एसोसिएशन की वार्षिक आम सभा में इन खेलों को अंडर-14 और अंडर-19 वर्ग में ट्रायल आधार पर शुरू करने का फैसला लिया है। इन खेलों को शामिल करने के बाद प्रदेश के स्कूल खेलों की संख्या बढ़कर 23 होगी। स्कूल शिक्षा निदेशालय शिमला में मंगलवार को आयोजित बैठक की अध्यक्षता एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं निदेशक आशीष कोहली ने की। बैठक में वर्ष 2026-27 के खेल कैलेंडर को मंजूरी देते हुए तय किया गया कि राज्य स्तरीय स्कूल खेल प्रतियोगिताओं का आगाज 6 अक्तूबर से होगा।


Source: Read original article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed