रामपुर बुशहर! न्यूज़ व्यूज पोस्ट –भारतीय जानता पार्टी मंडल रामपुर अनुसूचित जाति मोर्चा रामपुर की विशेष बैठक का आयोजन रामपुर में किया गया। इस बैठक में 7 अक्टूबर 2022 भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा रामपुर सम्मेलन को सफल बनाने हेतु विचार विमर्श किया गया।7 अक्टूबर को होने वाले सम्मेलन के मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद डॉ० सिकंदर कुमार होंगे।
आज की इस बैठक में हिमकोफैड के अध्यक्ष कौल सिंह नेगी , प्रदेश अनुसूचित जाति मोर्चा सचिव राम कृष्ण , विधानसभा क्षेत्र रामपुर के प्रभारी संदीप राणा ,मंडल अध्यक्ष गोपाल बंसल, ए पी एम सी निदेशक केवल राम बुशहरी, रामपुर ब्लॉक पंचायत समिति उपाध्यक्ष रूपेशवर सिंह , बृज लाल ,मोहन आजाद, अनुसूचित जाति मोर्चा प्रदेश व जिला के पदाधिकारी और मंडल रामपुर अनुसूचित जाति मोर्चा के सभी पदाधिकारी व सदस्य उपस्थित रहे।
7 अक्टूबर को भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा रामपुर का होगा सम्मेलन
