Site icon Hindi &English Breaking News

रामपुर के संजीव जिंटा बने हिमाचल प्रदेश पैरा बेट्स शिमला जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष

रामपुर बुशहर। न्यूज व्यूज पोस्ट।

हिमाचल प्रदेश पैरा वेट्स संघ शिमला जिला इकाई के चुनाव प्रदेश अध्यक्ष दिनेश नेगी की अध्यक्षता में ठियोग में संपन्न हुए। जिसमें पैरा वेट्स की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा हुई और समय समय पर पशुपालन विभाग से उठाए गए मुद्दों को भी सामने रखा गया। चुनाव में दिग्विजय ऑक्टा को शिमला जिला का अध्यक्ष चुना गया। जबकि संजीब जिंटा को जिला मुख्यालय वरिष्ठ उपाध्यक्ष व चेतन शर्मा को महासचिव चुना गया। वरिष्ठ उपाध्यक्ष संजीव जा जिंटा ने इस दौरान सभी पैरा वेट्स का वरिष्ठ उपाध्यक्ष बनाए जाने पर आभार व्यक्त किया और कहा कि वह संघ की हर समस्याओं को उच्च अधिकारियों तक पहुंचने का लगातार प्रयास करेंगे। इस दौरान पशुपालन विभाग से संबंधित विभिन्न विषयों पर भी उन्होंने प्रकाश डाला । उन्होंने यह भी बताया कि जल्द ही उपनिदेशक से बैठक कर पैरा वेट्स की समस्याओं को उनके समक्ष रखा जाएगा। इस बैठक के दौरान भरत शर्मा महासचिव राजपति कर्मचारी महा संघ हिमाचल प्रदेश , करण गुप्ता महासचिव अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ इकाई रामपुर भी मौजूद रहे।

Exit mobile version