Site icon Hindi &English Breaking News

हिमाचल स्कूल शिक्षा बोर्ड ने 10वीं का परिणाम किया घोषित ,मेरिट में 77 में से 67 लड़कियां

धर्मशाला। न्यूज़ व्यूज पोस्ट- — लंबे इंतजार के बाद हिमाचल प्रदेश के दसवीं की परीक्षा दे चुके हजारों विद्यार्थियों का इंतजार खत्म हो गया । आज हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड धर्मशाला की ओर से परिणाम घोषित परिणाम में रिजल्ट 87.5 फीसदी रहा है। मेरिट लिस्ट में लड़कियों का दबदबा रहा है। 77 छात्रों की मेरिट में 67 लड़कियां और दस लड़के शामिल हैं। दसवीं की 90375 छात्रों ने परीक्षा दी थी जिसमें से 78573 छात्र पास हुए और 9571 फेल हुए हैं। वहीं, 1409 छात्रों की कंपार्टमेंट आई हैं। मंडी की देवांगी और प्रियंका ने 10वीं में टॉप किया है। हालाँकि पहले यह रिजल्ट 24 जून को घोषित किया जाना था उसके बाद अंतिम तिथि 28 जून रखी गई थी। परंतु तकनीकी खामी आने के कारण रिजल्ट घोषित करने में स्कूल शिक्षा बोर्ड को देरी हो गई। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष सुरेश कुमार सोनी ने बताया कि हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के द्वारा आज दसवीं के नतीजे घोषित कर दिए गए हैं। दसवीं परीक्षा का परिणाम 87.5 प्रतिशत रहा है। उन्होंने कहा दसवीं कक्षा का परीक्षा परिणाम बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर रिजल्ट चेक किए जा सकते है।

Exit mobile version