Site icon Hindi &English Breaking News

हिमाचल प्रदेश के पहले पुलिस महानिदेशक आई.बी. नेगी का 93 वर्ष की उम्र में निधन

शिमला, 05 मार्च 2025 – हिमाचल प्रदेश के पहले पुलिस महानिदेशक (DGP) आई.बी. नेगी का आज शिमला में 93 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उनके निधन पर मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने गहरा शोक व्यक्त किया और उनकी अतुलनीय सेवाओं को याद किया।

आई.बी. नेगी, जो किन्नौर जिले से संबंधित थे, ने पुलिस सेवा में कई महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया और अपनी कर्तव्यनिष्ठा व प्रशासनिक कुशलता के लिए जाने जाते थे। मुख्यमंत्री नेगी को एक उत्कृष्ट पुलिस अधिकारी बताते हुए कहा कि “पुलिस विभाग उनकी सेवाओं को सदैव याद रखेगा।”

मुख्यमंत्री ने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को शांति मिले और उनके परिवार को इस कठिन समय में संबल प्रदान हो।

Exit mobile version