Site icon Hindi &English Breaking News

सुखविंदर सिंह सुक्खु सरकार कैबिनेट विस्तार रविवार सुबह

शिमला । न्यूज व्यूज पोस्ट/

सुखविंदर सिंह सुक्खु सरकार कैबिनेट का विस्तार रविवार सुबह होगा। सूत्रों के अनुसार पहले पांच विधायको को मंत्री पद की शपथ दिलाई जा सकती है, देर रात तक सहमति बनी तो कुछ और भी मंत्री बनाए जा सकते है।
रविवार सुबह 10 बजे राजभवन में शपथ समारोह होगा। इसे लेकर राजभवन की ओर से निमंत्रण भेज दिए गए है। और तैयारियां पूरी कर दी है। राजयपाल राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर मंत्रियों को शपथ दिलाएंगे।
बताया जा रहा है कि मंत्रियों की लिस्ट में अभी 5 ही नाम फाइनल हो पाए हैं। जबकि देर रात तक अन्य नाम भी फाइनल हो सकते हैं।

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू शनिवार शाम को ही
दिल्ली के दो दिवसीय दौरे से शिमला लौटे हैं। उन्होंने
बताया कि कांग्रेस हाईकमान को मंत्री बनाए जाने वाले
विधायकों की सूची दे दी गई है। उधर, मुख्यमंत्री सुक्खू
के शिमला पहुंचते ही सियासी गलियारों में हलचल तेज
हो गई है। शीतकालीन सत्र में भाग लेने धर्मशाला
गए कांग्रेस के विधायक शिमला पहुंच गए हैं। अब मंत्री पद पाने वालो की दौड़ शुरू हुई है।

Exit mobile version