केलांग। न्यूज़ व्यूज पोस्ट—
हिमाचल प्रदेश के लाहौल घाटी में मौसम बिगड़ गया है,
घाटी में पिछली रात से बर्फबारी हो रही है।
अब तक घाटी में ऊंचाई में एक फिट और मध्यम ऊंचाई पर दो से तीन ईंच तक ताजा हिमपात हुई हैं।
सोलंग नाला से सीसु तक का सड़क मार्ग सभी प्रकार के वाहनों के लिए बंद हो गया है।
इस मार्ग पर करीब 3 फीट तक बर्फ हो चुकी है। उधर
जिला प्रशासन ने पहले ही 22 ब 23 जनवरी को येलो अलर्ट जारी कर दिया है।
जिला प्रशासन ने लोगों को अनावशक यात्रा न करने की सलाह दी है। बर्फबारी अब भी जारी है।