रामपुर बुशहर। न्यूज़ व्यूज पोस्ट—-शिमला जिला के रामपुर में जिस्मफरोशी का धंधा पांव पसारने लगा है। इसे लेकर रामपुर की महिला व्यवसायी चिंतित है कि कहीं माहौल बिगड़ ना जाए। उनकी माने तो इस धंधे को हवा देने वाली महिलाएं अब स्कूली छात्रों को भी फांसने लगी है।उन् का कहना है कि रामपुर के कुछ होटल व गेस्ट हाउस इस कारोबार को संरक्षण दे रहे हैं। बताया जा रहा है कि रामपुर बाजार स्थित अस्थाई बस स्टाप चौधरी अड्डे के एक किनारे पर एक बैंच इस धंधे से जुड़ी महिलाओं का ठिकाना रहता है। और यहीं गाहक तलाश कर होटल एवं गेस्ट हाउस की ओर जाते हैं। रामपुर पुराने बस अड्डे के आसपास नीचे की ओर कुछ होटल और गेस्ट हाउस कथित रूप में धंधेबाजों का परमानेंट ठिकाने बताये जा रहे हैं। इतना ही नही रामपुर के अन्य कुछ होटल भी ऐसे कामों को बढ़ावा देने में पीछे नहीं । ऐसे में बुद्धिजीवी चिन्तति हैकि रामपुर का माहौल बिगड़ने की संभावनाएं बढ़ गई है। रामपुर पुराने बस अड्डे के समीप बुशहर मार्केट व आसपास में दुकाने अथवा छोटा मोटा कारोबार कर रोजी चला रही महिलाओं का कहना है कि इस तरह बढ़ते अवैध कारोबार से उन्हें भी कई बार बाहर अपमान का सामना करना पड़ रहा है। इस तरह के अवैध कारोबार से हताश महिला दुकानदार मनीषा, सीमा, प्रतिभा, उमा ,डोलमा, पूजा ,कमला, रजमा व पुष्पा आदि ने बताया कि उनका ऐसे माहौल में दुकानदारी करना काफी मुश्किल लग रहा है। इससे लोगों में भी गलत संदेश जा रहा है । उन्होंने बताया अवैध धंधे से जुड़ी कुछ महिलाओं के कारण उन्हें भी कई बार बाहर से आने वाले लोगों के गलत नजर का शिकार होना पड़ रहा है। उन्होंने यह भी बताया कि अब तो हालात ऐसे हो गए हैं कि आसपास के स्कूलों के छात्र भी इन महिलाओं के कस्टमर बन चुके हैं । ऐसे में स्कूलों पर भी बुरा प्रभाव पड़ने की संभावना है। उन्होंने पुलिस से मांग किया कि रामपुर पुराने बस अड्डे के आसपास के कुछ गेस्ट हाउस व होटलों पर नजर रखी जाए । उन्होंने बताया कि वेश्यावृत्ति का धंधा इन गेस्ट हाउस व होटलों में दिन में भी सरेआम चल रहा है। कोई रोक-टोक नहीं हो रही है। इसलिए समय रहते ऐसी प्रवृत्तियों पर अंकुश लगाया जाए। ताकि समाज में गलत संदेश ना जाए। रामपुर में वेश्यावृत्ति मामले में डीएसपी रामपुर चंद्रशेखर कायत ने बताया कि अगर इस तरह की गतिविधियां वास्तव में चल रही है तो अंकुश लगाया जाएगा । पुलिस इस पर नजर रखेगी ताकि शहर में व्यवस्था बनी रहे और इसका प्रभाव आम लोगों पर ना पड़े। किसी भी प्रकार के अनैतिक गतिविधियों पर ढील नही बरती जाएगी।
रामपुर में फल फूलने लगा जिस्मफरोशी का धंधा
About the author
Related Articles
Top News
हिमाचल प्रदेश में वन व सरकारी भूमि पर अबैध कब्जों का समाधान : गुमान
January 31, 2025
नशे की ओवरडोज से मौत, दोस्तो ने शव को फेंका खाई में
January 31, 2025
सिरमौर में पुलिस ने मा बेटी को चिट्ठे के साथ पकड़ा
January 30, 2025
Advertising
Categories
Search
Check your twitter API's keys
Advertising
Top News
कुमारसैन के हितेन्द्र को राज्य स्तरीय शंखनाद मीडिया विशिष्ट सम्मान
January 01, 2022
यहां नव वर्ष पर देवता भी मनाते है बर्थडे
January 01, 2022
किन्नौर में 15 से किशोरों का टीकाकरण
January 02, 2022
तेलगाना से काज़ा पहुंचा नेशनल महिला आइस हॉकी डेवलपमेंट कैंप के लिए दल
January 02, 2022
Check your twitter API's keys
Ads
Weather
Cairo
Feb01 04:03
- Humidity 76%
- Pressure 1024
- Winds 1.54mph
now
13℃
-
Sun Feb02overcast clouds
- HI/LO: 22/12℃
- Humidity: 28
- Pressure: 1020
- Winds: 6.5
-
Mon Feb03overcast clouds
- HI/LO: 21/13℃
- Humidity: 27
- Pressure: 1017
- Winds: 5.03
-
Tue Feb04scattered clouds
- HI/LO: 22/13℃
- Humidity: 50
- Pressure: 1018
- Winds: 5.18
-
Wed Feb05broken clouds
- HI/LO: 21/13℃
- Humidity: 49
- Pressure: 1018
- Winds: 7.62
-
Thu Feb06light rain
- HI/LO: 17/10℃
- Humidity: 37
- Pressure: 1019
- Winds: 10.51
-
Fri Feb07scattered clouds
- HI/LO: 18/9℃
- Humidity: 36
- Pressure: 1022
- Winds: 8.72
Check your twitter API's keys