Site icon Hindi &English Breaking News

रामपुर में पत्रकार वार्ता कर कौल नेगी ने जनता का जताया आभार

रामपुर बुशहर –विशेषर नेगी —

एंकर —शिमला जिला के रामपुर विधानसभा हलके से हाल ही में  भाजपा
प्रत्याशी रहे  कौल नेगी  ने पत्रकार वार्ता  कर रामपुर की जनता का किया
आभार व्यक्त।  उन्होंने कहा कांग्रेस के गढ़ एवं हिमाचल कांग्रेस अध्यक्षा
के गृह क्षेत्र रामपुर की जनता में भाजपा के प्रति बढ़ा है विश्वास।  कौल
नेगी ने कहा रामपुर की जनता के आशीर्वाद  से  ही जीत का अंतर रहा एक
फीसदी से भी काम।  उन्होंने कांग्रेस के नवनिर्वाचित विधायक को जीत के
लिए दी बधाई। उन्होंने  कहा जनता ने जो समर्थन दिया उसका वे  करते है
सम्मान।

वी -ओ —शिमला जिला के रामपुर विधान सभा हलके से हाल ही के चुनाव में
भाजपा प्रत्याक्षी रहे कॉल नेगी ने आज रामपुर में पत्रकार वार्ता कर लोगो
का आभार प्रकट किया।  उन्होंने कहा कांग्रेस के गढ़ एवं  हिमाचल कांग्रेस
अध्यक्षा का गृह क्षेत्र में भाजपा को इस बार लोगो का जो समर्थन  मिला है
  वे लोगो का  इस के लिए सम्मान  के साथ आभार प्रकट करते है।  उन्होंने
कहा  रामपुर जैसे कांग्रेस बहुत इलाके में भाजपा का मत प्रतिशत इतना
बढ़ना रामपुर की जनता की  भाजपा के प्रति  सकारात्मक सोच है।  उन्होंने
कहा पिछले 5 वर्षों  में भाजपा द्वारा किये गए  विकास को देख जनता में
भाजपा के प्रति  आस्था  बढ़ी है। यही कारण है कि कांग्रेस बहुल एवं प्रदेश
कांग्रेस अध्यक्ष के घर में एक फीसदी से भी  कम मार्जन से उनकी हार हुई
है।  पिछले चुनाव को भी देखें तो लगातार भाजपा का वोट बैंक बढ़ता जा रहा
है। उन्होंने कहा कि रामपुर के विकास और सुखद भविष्य के लिए उन्होंने
लगातार काम किया और भविष्य में भी वह हर संभव प्रयास पूरी निष्ठा के साथ
करते रहेंगे।   इस दौरान  रामपुर भाजपा अध्यक्ष समेत  रामपुर के कई
वरिष्ठ नेता   मौजूद थे/

Exit mobile version