Site icon Hindi &English Breaking News

रामपुर महिला कांग्रेस स्मृति ईरानी का करेगी घेराव

रामपुर बुशहर. न्यूज़ व्यूज पोस्ट ब्लॉक महिला कांग्रेस रामपुर 17, September को केंद्रीय मंत्री स्मृति इरानी का रामपुर मे घेराव करने की रणनीति बना रहा है| ब्लाक महिला कांग्रेस अध्यक्षा राज कांता भारद्वाज ने बताया ईरानी वही महिला है जिसने 450 के सिलेंडर को महँगा बताकर पूरे देश व प्रदेश में ढिंढोरा पीटा था.जबकि आज सिलेंडर एक हज़ार के पार पहुँच चुका है. आज देश में मंहगाई अपनी चरम सीमा पर है ग़रीब आदमी का जीना मुश्किल हो गया है वह अपनी दो वक़्त की रोटी के लिए भी मोहताज है . इस लिए भाजपा सरकार की इन जन विरोधी नीतियों और बढ़ती महँगाई के ख़िलाफ़ 17, September 2022 को केंद्रीय मंत्री स्मृति इरानी का रामपुर कांग्रेस घेराव करेंगी ।
ब्लॉक कांग्रेस रामपुर के सभी पदाधिकारी व सभी वरिष्ट पदाधिकारी, सभी ज़ोन के अध्यक्ष व पदाधिकारी, महिला कांग्रेस, अनुसूचित जाति विभाग, युवा कांग्रेस, NSUI इकाई, सेवादल, इंटक, कारदार व मोह्तमीन सेल, बागवानी सेल, पेंशनर सेल, भूतपूर्व सैनिक सेल, सोशल मीडिया, जिला परिषद अध्यक्ष व सभी सदस्य, पंचायत समिति अध्यक्ष व सभी सदस्य, ग्राम पंचायत प्रधान, उप प्रधान और सभी सदस्य और अन्य सभी फ्रंटल ऑर्गनाइजेशन और ब्लॉक कांग्रेस सभी लोगो का आह्वान किया है ।

Exit mobile version