Site icon Hindi &English Breaking News

रामपुर परियोजना महिला क्लब ने जाना योग के महत्व को

रामपुर बुशहर। न्यूज व्यूज पोस्ट/

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रामपुर जल विद्युत परियोजना महिला क्लब द्वारा योगाभ्यास किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि रामपुर जल विद्युत परियोजना के मुख्य चिकित्सा अधिकारी(CMO) डॉ विवेक सुरीन रहे। महिला क्लब की अध्यक्षा हेमा सुरीन ने महिलाओ को दैनिक योग क्रियाओं के महत्व के बारे में जानकारी दी। योग प्रशिक्षक दयाल ने महिलाओं को योग सिखाया। इसके उपरांत रामपुर जल विद्युत परियोजना के मानव संसाधन विभाग के उप महाप्रबंधक कुलदीप शर्मा ने योग और ध्यान से तन और मन को मिलने वाले लाभ की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने योग और ध्यान से सम्बंधित भ्रांतियों एवं मिथकों पर भी प्रकाश डाला। रामपुर जल विद्युत परियोजना के मुख्य चिकित्सा अधिकारी(CMO) डॉ विवेक सुरीन, उप महाप्रबंधक रोशन कुमार एवं उप महाप्रबंधक कुलदीप शर्मा ने भी इस दौरान उपस्थित दर्ज करते हुए योग के महत्व को समझा। कार्यक्रम में महिला क्लब की अध्यक्षा हेमा सुरीन , सुमिता सिन्हा, निर्मल शर्मा, मीनाक्षी शर्मा, मधु शर्मा, पूनम बंसल सहित क्लब की अन्य सदस्यों ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया।

Exit mobile version