Site icon Hindi &English Breaking News

रामपुर के खावारू लवर प्वाइंट पर अप्लाइड फॉर वाहन दुर्घटना में 7 लोग घायल

रामपुर बुशहर। न्यूज व्यूज पोस्ट/

रामपुर थाना के तहत भद्राश समरकोट मार्ग पर खावारू लवर प्वाइंट के समीप एक अप्लाइड फॉर वाहन दुर्घटना में 7 लोग घायल हुए हैं। दुर्घटना रात करीब 11:30 हुई है। पुलिस के अनुसार वाहन सं.
A/F Temp-No T0123 HP 2803A सड़क से करीब 20 मीटर नीचे गिरा।
जिसमें अजय, अक्षय, ओम प्रकाश, संजना, पूजा, ईशा, विजय नाम के सात लोग घायल हो गए। वाहन को करतोट रत्नपुर निवासी अजय कुमार चला रहा था।

Exit mobile version