Site icon Hindi &English Breaking News

मुख्यमंत्री राहत कोष में 2 करोड़ 51 लाख अंशदान

शिमला 16 मार्च । न्यूज़ व्यूज पोस्ट—

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर को आज यहां अतिरिक्त मुख्य सचिव उद्योग आर.डी. धीमान ने राज्य औद्योगिक विकास निगम सीमित की ओर से मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए दो करोड़ रुपये का चेक भेंट किया।

इसके अतिरिक्त, उन्होंने हिमाचल प्रदेश सामान्य उद्योग निगम सीमित की ओर से भी मुख्यमंत्री को 51 लाख रुपये का चेक इस निधि के लिए भेंट किया।

मुख्यमंत्री ने इस पुनीत कार्य की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह का सहयोग संकट के समय जरूरतमंद लोगों की मदद में सहायक सिद्ध होगा।

.0.

Exit mobile version