Site icon Hindi &English Breaking News

मुख्यमंत्री ने आग लगने की घटना पर दुःख व्यक्त किया

शिमला 03 फरवरी, न्यूज व्यूज पोस्ट।

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने सोलन जिला के नालागढ़ क्षेत्र के झाड़माजरी स्थित एक निजी फैक्ट्री में आग लगने की घटना पर दुःख व्यक्त किया है।
उन्होंने जिला प्रशासन को घटना की जांच करने और प्रभावित परिवारों को हरसम्भव सहायता प्रदान करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की।
ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने इस घटना में मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करने की प्रार्थना की।
.0.

Exit mobile version