Site icon Hindi &English Breaking News

महाशिवरात्रि पर ( World Record) बनाने की कांगड़ा में तैयारी


कांगड़ा। न्यूज़ व्यूज पोस्ट—


त्रिगर्त दिव्य योग आश्रम, पुराना कांगड़ा द्वारा
सामूहिक रुद्र अभिषेक पूजा व महामृत्युंजय यज्ञ (हवन) 1 से 2 मार्च 2022 तक विश्व कीर्तिमान के लिए किया जाएगा। योगी रणजीत सिंह ने बताया
यज्ञ के द्वारा कांगड़ा नगर के वातावरण को शुद्ध करना व सभी यजमानों के द्वारा किए गए यज्ञ से सभी प्राणियों के सुख, समृद्धि व स्वास्थ्य हेतु कार्यक्रम आयोजित करने का विचार द्वारा किया गया है। ताकि सभी मनुष्यों की कोरोना जैसे अन्य विषाणुओं से रक्षा हो सके और जो लोग कोरोना के कारण संसार को छोड़ कर प्रभु के धाम को जा चुके हैं उन पुण्य आत्माओं की शान्ति प्राप्त हो! योगी रणजीत ने बताया कार्यक्रम के अनुसार
1 मार्च, मंगलवार रुद्र अभिषेक पूजा प्रातः 7:30 -9:00 बजे ,इसमें लोग अपनी श्रद्धा अनुसार यजमान बन सकते हैं! यजमान
पूजा सामग्री व छोटा शिवलिंग स्वयं एक दिन पहले दे सकते हैं या
यदि ऐसा नहीं कर सकते तो सामग्री के लिए 2100/- की दक्षिणा 20 फरवरी तक दे सकते हैं।. महामृत्युंजय यज्ञ, 1 मार्च प्रातः 9:00 बजे से 2 मार्च प्रातः 10:00 बजे तक 24 घण्टे से ज्यादा समय विश्व कीर्तिमान स्थापित करने हेतु योगी रणजीत सिंह लगातार महामृत्युंजय मंत्र के साथ यज्ञ करेंगे!
यज्ञ यजमानों के लिए 24 घण्टे बैठना जरूरी नहीं है, यदि कोई बैठना चाहे तो बैठ सकता है!

Exit mobile version